निवेश कर राशि दोगुनी करने का लालच देकर 11 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी नवी मुंबई से गिरफ्तार, पांच से वर्ष से फरार
- जगह बदल-बदल कर बचने का कर रहा था प्रयास, आरोपी को जेल भेजा
✍ सर्च इंडिया न्यूज, रतलाम।
स्टेशन रोड पुलिस एवं साइबर सेल टीम ने 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी 47 वर्षीय रूपेश गंधारे पिता रामभाऊ गंधारे निवासी 301 श्री कुलस्वामी अपार्टमेंट, नियर ऐरोली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-08A, थाना रबाले, नवी ठाणे, मुंबई (महाराष्ट्र) को नवी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने रतलाम के एक व्यापारी को कम्पनी में निवेश करने पर राशि दोगुनी होने का लालच तथा विभिन्न प्रलोभन देकर धोखाधड़ी की गई थी। आरोपी छह वर्ष से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अमित कुमार द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिए गए निर्देशों के पालन में तथा एएसपी विवेक कुमार के मार्गदर्शन में थाना स्टेशन रोड रतलाम पुलिस एवं साइबर सेल टीम द्वारा आरोपी रूपेश गंधारे को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। मामला यह है कि फरियादी लोकेन्द्र सिंह पंवार निवासी टीआईटी रोड द्वारा थाना स्टेशन रोड पर वर्ष 2021 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी रूपेश गंधारे द्वारा “बी प्राइम कंपनी” के नाम से ब्यूटी प्रोडक्ट निर्माण एवं विक्रय का व्यवसाय संचालित किया जाता था। आरोपी रूपेश द्वारा फरियादी को कंपनी में निवेश करने पर राशि दोगुनी होने का लालच दिया गया तथा विभिन्न प्रलोभन देकर उससे लगभग 11 लाख रुपए की राशि प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई है।
ठिकाने बदल कर बचने का पर्यसबकर रहा था
प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी रूपेश लगातार फरार चल रहा था तथा अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। स्टेशन रोड पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सायबर इनपुट एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। लगातार पतारसी एवं निगरानी के बाद 12 मई 2026 को पुलिस टीम द्वारा आरोपी रूपेश गंधारे को ठाणे, नवी मुंबई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। गिरफ्तार आरोपी रेश को विधिवत रतलाम लाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल रतलाम भेजा गया है। टीम में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन, एसआई मुकेश सस्तिया, प्रधान आरक्षक देवीसिंह चौहान, आरक्षक विनोद माली एवं सायबर सेल के विपुल भावसार एवं राहुल पाटीदार शामिल थे।