खांतेगांव थाना प्रभारी की हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग, शराब माफिया का पुतला फूंका
दोषियों को फांसी देने, मामले की सीबीआई जांच कराने और मध्य प्रदेश में शराबबंदी करने की मांग
✍️ सर्च इंडिया न्यूज डॉट कॉम, रतलाम।
दशनाम दत्त सेना मध्यप्रदेश एवं गोस्वामी समाज द्वारा खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) और समाज के सपूत शहीद दिलीपपुरी गोस्वामी की शराब माफियाओ द्वारा निर्मम हत्या करने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी कर शराब माफिया का पुतला फूंका गया।
कोर्ट चौरोह पर महामंडलेश्वर स्वामी आंनदगिरीजी महाराज , दत्त सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वरपुरी गोस्वामी नागावाड़ी , महर्षि संजयशिव शंकर दवे की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष संजयपुरी गोस्वामी एवं गोस्वामी समाज रतलाम मंडल के नेतृत्व में शराब माफिया का पुतला दहन एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके पहले जोरदार नारेबाजी करते हुए समाजजन पैदल मार्च करते हुए कोर्ट चौराहे पर पहुंचे। यहां शहीद दिलीपपुरी को न्याय देने और मध्यप्रदेश से माफियाओ का समूल विनाश करने के लिए नारेबाजी की गई।
शराब माफियाओ का पुतला दहन करने के पहले उसे चप्पल- जूते मारे गए । इसके बाद पुतला फूंका गया। महामंडलेश्वर स्वामी आंनदगिरीजी ने कहा कि हमारे एक लाड़ले सपूत की शहादत व्यर्थ नही जाने देगें। सरकार प्रदेश को नशामुक्त करे । माफियाओ पर कड़ा प्रहार करे और इनके पीछे सभी आकाओ का पर्दाफाश करने के लिए सीबीआई को जांच सौंपी जाए। इस मामले को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाते हुए दोषियों को फांसी पर लटकाने की मांग की। महामंडलेश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश के मुखिया है , जिनकी परिवार की परंपरा दूध की नदिया बहाने की रही है। ऐसे में उन्हे प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करनी चाहिए।
दशनामी दत्तसेना के अध्यक्ष ईश्वरगिरी गोस्वामी ने कहा समाज के युवा सपूत की शहादत से प्रदेश में फैले माफियाओ का चेहरा बेनकाब हुआ है। इसके नेस्तानाबूद होने तक हम लोग चेन से नही बैठेगें। प्रदर्शन एवं श्रद्धांजलि सभा में गोस्वामी समाज के मंडल महंत भंवरगिरि, अखिल भारतीय गोस्वामी समाज युवा शाखा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरि, प्रकाशगिरि, निरंजनगिरि, कैलाश भारती, संजयपुरी, नाथुगिरि, कैलाशगिरि, नरेंद्र गिरि, रमेशगिरि, लालागिरि (हाटपिपलिया), शंकरपुरी गोस्वामी (ब्राह्मणखेड़ा), एडवोकेट राकेशगिरि, भंवरपुरी, राजेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।