त्योहारों के लिए अतिरिक्त सुविधा, प्रयागराज–असरवा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन, शुरू अनेक स्टेशनों पर रुकेगी

---------------------------------------------

त्योहारों के लिए अतिरिक्त सुविधा, प्रयागराज–असरवा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन, शुरू अनेक स्टेशनों पर रुकेगी
-------------------------------------------------

✍️ सर्च इंडिया न्यूज डॉट कॉम रतलाम।
दीपावली, छठ पूजा आदि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा त्‍योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए 21 अक्टूबर 2026 से विशेष किराये पर प्रयागराज से असरवा स्टेशन के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रारंभ की गई है। यह ट्रेन गुजरात, राजस्थान व उत्तरप्रदेश के अनेक रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन के संचालन से अपने घर से दूर अन्य शहरों में रहकर पढ़ाई., नौकरी, व्यवसाय आदि करने वालोँ को त्योहारों के समय घर जाने व वापस दूसरे शहरों में शैक्षणिक संस्थानों, नौकरी व व्यवसाय के लिए वापस लौटने में अतिरक्त सुविधा मिलेगी।
      रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार त्योहारों के दौरान यात्री भीड़ बढ़ने के कारण यात्रियों को अतिरक्त सुविधा देने के लिए रेलवे द्वारा रतलाम मंडल से होकर ट्रेन संख्या 04165 प्रयागराज–असरवा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को प्रयागराज जंक्शन से चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन गुरुवार को सुबह 05:45 बजे असरवा पहुंचेगी। इस ट्रेन का प्रत्येक बुधवार को रतलाम रेल मंडल के चंदेरिया स्टेशन पर रात 21.40/ 21.45 बजे आगमन व प्रस्थान होगा।  इसी प्रकार वापसी में ट्रेन ट्रेन संख्या 04166 असरवा-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन असरवा स्टेशन से प्रत्येक गुरुवार 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को असरवा से सुबह 08:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शुक्रवार को सुबह 10.35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम रेल मण्‍डल के चंदेरिया स्टेशन पर प्रत्येक गुरुवार शाम 17.55/18.00 बजे आगमन व प्रस्थान होगा।
                         इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
     यह ट्रेन दोनों दिशाओं में हिम्मतनगर, लसाड़िया, डूंगरपुर,  सेमारी, जावर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, मांडलगढ़, बूंदी, केशोराय पाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, ईदगाह आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर सेंट्रल और फतेहपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे। टिककों की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। उक्त ट्रेन विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।