रतलाम, मंदसौर, आगर मालवा, शहडोल, अनूपपुर कलेक्टर सहित 20 आईएएस अधिकारियों के तबादलें

- सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव अजय कटेसरिया को रतलाम की कमान सौंपी, रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह को शहडोल का कलेक्टर बनाया

रतलाम, मंदसौर, आगर मालवा, शहडोल, अनूपपुर कलेक्टर सहित 20 आईएएस अधिकारियों के तबादलें
------------------------------------------------------

सर्च इंडिया न्यूज डेस्क, रतलाम।
भोपाल से शुक्रवार रात प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलें की बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश सरकार ने रतलाम, मंदसौर, आगर मालवा, शहडोल, अनूपपुर कलेक्टर और इंदौर संभागायुक्त सहित 20 आईएएस अधिकारियों के तबादलें किए है। रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह को स्थानातंरित कर शहडोल का कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के अपर सचिव अजय कटेसरिया को रतलाम का नया कलेक्टर बनाया गया है। 2012 बैच के अधिकारी अजय कटेसरिया पूर्व में सतना व शाजापुर के कलेक्टर रह चुके हैं। वहीं इंदौर के संभागायुक्त डॉ. सुदामा पी खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव बनाया गया है। वहीं उनके स्थान पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त, सह संचलाक भास्कर लक्षकार को इंदौर का संभागायुक्त बनाया गया है।
    जानकारी के अनुसार शहडोल कलेक्टर केदार सिंह को मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग का अपर सचिव एवं कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता को उद्यानिकी विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। प्रशासनिक अकादमी के महानिदेशक सचिन सिंहा को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव, औदियोगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह को वन विभाग का प्रमुख सचिव, वन विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव को जल संसाधन विभाग के प्रमुख पद पर स्थानंतरित किया गया है। वहीं उजद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव जॉन किंग्स किंग्ली ए.आर. को औदियोगिक नीति एवं निवेस प्रोत्साहन विभाग का सचिव बनाया गया है। कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक एवं मंडी सहायक आयुक्त कुमार पुरषोत्तम को मुख्य मंत्री का अपर सचिव बनाया गया है।
                   इन कलेक्टरों के किए तबादलें
   जारी तबादला सूची के अनुसार शहडोल कलेक्टर केदार सिंह को लोक निर्माण विभाग भोपाल के अपर सचिव पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार अनूपपुर कलेक्टर हर्षत पंचोली को पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) भोपाल के कार्यपालन संचालक, मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभकोता संरक्षण ‍विभाग का ओएसडी (वि.क.अ. सह आयुक्त सह संचालक) बनाया गया है। उधर, आगर मालवा कलेक्टर प्रीति यादव को मध्यप्रदेश औदियोगिक  विकास निगम इंदौर के कार्यकारी संचालक पद पर स्थानतंरित किया गया है। इंदौर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन को मुख्यमंत्री का उप सचिव और मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम इदौर के कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति को इंदौर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। 
                  किस अधिकारी को किस
                  जिले का कलेक्टर बनाया
    रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह को शहडोल का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल के अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह को मंदसौर का कलेक्टर,  सतना नगर निगम के आयुक्त डॉ. शेर सिंह मीना को आगर मलवा का कलेक्टर, मुख्यमंत्री कार्यालय भोपाल में पदस्थ उप सचिव गुरू प्रसाद को खरगोन का कलेक्टर, सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के अपर सचिव अजय कटेसरिया को रतलाम का कलेक्टर एवं उज्जैन संभाग के अपर आयुक्त रत्नाकर झा को अनूपपुर का कलेक्टर बनाया गया है।