बांद्रा टर्मिनस से गौरखपुर के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 09 नवंबर से, रतलाम, सहित अनेक स्टेशनों पर रुकेगी
---------------------------------------------
✍️ सर्च इंडिया न्यूज डॉट कॉम, रतलाम।
आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा 09 नवंबर 2026 से गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन रतलाम होकर चलेगी तथा दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लेंगी। यह ट्रेन गोंडा, बस्ती कानपूर सेंट्रल, कोटा, रतलाम, सूरत, वड़ोदरा, सहित अनेक स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को त्योहारों की भीड़ के दौरान यात्रा करने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन से उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के साथ ही इन राज्यों से जुड़े अन्य राज्यों के बड़ी संख्या में रेल यात्रियों को आवागमन में अतिरिक्त ट्रेन का फायदा मिलेगा।
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस रीलिज के अनुसार ट्रेन संख्या 05091 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार 09 व 16 नवंबर 2026 को गोरखपुर से रात 21.55 बजे प्रस्थान कर 11 व 18 नवंबर बुधवार को दोपहर 12.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात 10 व 17 नवंबर को रात 22.25 / 22.30 आगमन व प्रस्थान होगा। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 05092 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार 11 नवंबर एवं 18 नवंबर 2026 को बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 13.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन गुरुवार 12 व 19 अक्टूबर को रात 23.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम रेलवे स्टेसन पर बुधवार रात 23.30/23.35 बजे आगमन प्रस्थान होगा।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महाराष्ट्र के बोरीवली, गुजरात के वापी, सूरत, वडोदरा, मध्य प्रदेश के रतलाम, राजस्थान के भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, उत्तरप्रदेश के ईदगाह आगरा, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान एवं द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे। यात्रा करने से पहले ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।