लहसुन के दामों में उछाल, मक्का व डॉलर चने में भी तेजी का रूख, तीन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी

------------------------------------------

लहसुन के दामों  में उछाल, मक्का व डॉलर चने में भी तेजी का रूख, तीन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी

✍️ सर्च इंडिया न्यूज डॉट कॉम, रतलाम।
मध्य प्रदेश की रतलाम कृषि उपज मंड में 16 अक्टूबर 2026 को डॉलर चना, मक्का व लहसुन के भावों में तेजी का रूख रहा। सबसे ज्यादा 1020 रुपए क्विंटल की तेजी उच्च क्वालिटी के लहसुन में रही। लहसुन के दामों में तीन दिन से तेजी का रुख है। 14 अक्टूबर 2026 को उच्च क्वालिटी का लहसुन 16801 और 15 अक्टूबर को 17980 रुपए क्विंटल बिका था तो 16 अक्टूबर को 19000 रुपए क्विंटल भाव रहे। डॉलर चना मक्का के दामों में भी तेजी का रुख है।
      उधर, 14 अक्टूबर को उच्च क्वालिटी का डॉलर चना 10201 रुपए क्विंटल और 15 अक्टूबर को 9900 रुपए बिका था तो 16 अक्टूबर को 10500 रुपए क्विंटल बिका।
 उच्च क्वालिटी की मक्का के दामों में भी तेजी का रुख है। 14 अक्टूबर मक्का 2570 रुपए क्विंटल और 15 अक्टूबर को 2576 रुपए क्विंटल बिकी थी तो 16 अक्टूबर को मक्का के भाव 2727 रुपए क्विंटल रहे। वहीं सोयाबीन के दामों में आंशिक तेजी-मंदी का दौर चल रहा है। व्यापारियों के अनुसार सोयाबीन की आवक अच्छी हो रही है और ऊंचे में दाम 7000 रुपए किंवटल के आसपास बने हुए है।
                   तीन दिन बंद रहेगी मंडी
    मंडी प्रशासन के अनुसार 18 अक्टूबर रविवार को महाष्टमी, शासकीय अवकाश, 19 अक्टूबर सोमवार को महानवमी का स्थानीय अवकाश व 20 अक्टूबर को विजयादशमी (दशहरा) पर शासकीय अवकाश होने से मंडी बंद रहेगी। अवकाश के दिनों में भी हरी सब्जी का क्रय-विक्रय जारी रहेगा।