दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 25 फीट गहरी खाई में पलटी कार, एक ही परिवार के चार घायल
0 मुंबई से लखनऊ जा रहा था परिवार 0 धामनोट टोल नाके से करीब दो किलमीटर दूर पलड़ोसी के पास हुआ हादसा
✍️ सर्च इंडिया न्यूज डॉट कॉम रतलाम।
मध्य प्रदेश के रतलाम शहर से होकर गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ग्राम पलसोड़ी के समीप आधी रात मुंबई से लखनऊ जा रहे एक परिवार की मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार चालक, उनकी पत्नी व दो बच्चे घायल हो गए। कार चालक ने मदद के लिए डॉयल 112 पर पुलिस को कॉल किया। पुलिसकर्मी एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे और घटना स्थल तलाश करने लगे। रात के अंधेरे में घटना स्थल दिखाई नहीं दिया। तब एक पुलिसकर्मी ने कार चालक से बात कर वाट्सएप पर गुगल लोकेशन भेजने के लिए कहा। उसने वाटसएप पर लोकेशन भेजी, इसके बाद पुलिसकर्मी लोकेशन की मदद से घटना स्थल पहुंचे और घायलों को खाई से निकालकर मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार कार चालक 42 वर्षीय दीपरंजन पांडे, उनकी पत्नी 38 वर्षीय रंजना पांडे और 12 वर्षीय पुत्री आयशा व 09 वर्षीय पुत्र आवेश मुंबई में कार से सवार होकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस से रतलाम होकर लखनऊ जा रहे थे। रात करीब से तीन बजे बजे वे रतलाम के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम पलसोड़ी के पास से होकर गुजर रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस से नीचे उतरते हुए करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे दीपरंजन पांडे व उनके परिजन घायल हो गए और उनकी पत्नी व बच्चों की चीख-पुकार गुंजने लगी। दीपरंजन पांडे ने हिम्मत से काम लिया और जैसे-तैसे लात मार कर कार का गेट खोला और बाहर निकले। इसके बाद उन्होंने पत्नी व बच्चों को भी बाहर निकाला। पत्नी व बच्चों को बाहर निकालन के बाद उन्होंने मदद के लिए डॉयल 112 पर कॉल किया। कॉल मिलने पर दीनदयाल नगर थाने के डायल 112 पर तैनात पायलेट नईम खान व पुलिसकर्मी सुनील डाबर और आर्यन रघुवंशी वाहन लेकर एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे तथा घटना स्थल खोजने लगे। रात का अंधेरा होने पर पुलिसकर्मियों को घटना स्थल दिखाई नहीं दे रहा था, क्योंकि कार खाई में गिरी हुई थी। वहीं दीपरंजन पांडे क्षेत्र से परिचित नहीं होने के कारण घटना स्थल का पता बताने में असमर्थ थे। इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने घायल दीपरंजन पांडे से मोबाइल फोन पर संपर्क किया और उनसे वाट्सएप पर लोकेशन भेजने के लिए कहा। दीपरंजन पांडे ने तत्काल पुलिसकर्मी के वाट्सएप पर लोकेशन भेजी। इसके बाद पुलिसकर्मी व पाटलेट लोकेशन के आधार पर घटना स्थल तलाशते हुए वहां व पहुंचे। खाई में जाने के लिए रास्ता नहीं होने से पुलिसकर्मी व पायलट जैसे-तैसे 25 फीट गहरी खाई में उतरे और घायलों को ऊपर स़ड़क पर लेकर आए तथा वाहन में बैठाकर मेडिकल कॉलेज ले गए। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।