ट्रेनों में यात्रियों की भीड़, 09 व 16 नवंबर को रतलाम, मंदसौर, नीमच होकर चलेगी उत्राण से खातीपुरा स्पेशल ट्रेन

- वड़ोदरा, गोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तोड़गढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर आदि स्टेशनों से होकर चलेगी

ट्रेनों में यात्रियों की भीड़, 09 व 16 नवंबर को रतलाम, मंदसौर, नीमच होकर चलेगी उत्राण से खातीपुरा स्पेशल ट्रेन
-------------------------------------------------

✍️ सर्च इंडिया न्यूज डॉट कॉम, रतलाम।
दीपोत्सव, छठ पूजा व अन्य त्योहारों का सीजन होने से ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ का दबाव बना हुआ है। अधिकांश रूटिन ट्रेनों में वेटिंग में भी टिकट नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अनेक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। इसी क्रम में गुजरात के उत्ताण (सूरत) रेलवे स्टेशन से राजस्थान के खातीपुरा (जयपुर) स्टेशन तक 09 व 16 नवंबर 2026 को साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन 10 व 17 नवंबर 2026 को खातीपुरा से उत्ताण स्टेशन तक चलेगी। इस ट्रेन के संचालन से हजारों यात्रियों को आवागमन करने में सुविधा होगी।

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा दीपावली एवं शीतकालीन त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए उत्राण-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09131 उत्राण-खातीपुरा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन 09 एवं 16 नवंबर, 2026 को प्रत्येक सोमवार को उत्राण स्टेशन से दोपहर 14.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम रेल मंडल के दाहोद स्टेशन पर सोमवार शाम 18.50/18.52) बजे, रतलाम स्टेशन पर रात 20.55 / 21.05 बजे, मंदसौर स्टेशन पर रात 22.48/22.50) बजे, नीमच स्टेशन पर रात 23.29/23.31 बजे एवं चितौड़गढ़ स्टेशन पर मंगलवार रात 02.15/02.20 बजे आगमन व प्रस्थान होगा। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 09132 खातीपुरा-उत्राण साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10 एवं 17 नवंबर 2026 को प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बुधवार को सुबह 6.40 बजे उत्राण पहुंचेगी। इस ट्रेन का चितौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर रात मंगलवार रात 20.25/20.30 बजे, नीमच स्टेशन पर रात  21.20/21.22 बजे, मंदसौर स्टेशन पर रात 22.15/22.17 बजे, रतलाम स्टेशन पर रात 23.48/23.58 बजे तथा दाहोद बुधवार 01.40/01.42 बुधवार) आगमन व प्रस्थान होगा।
                     इन स्टेशनों पर रहेगा रुकेगी 
        यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में गुजरात के अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, मध्य प्रदेश के रतलाम, मंदसौर, नीमच व राजस्थान के चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, मदार, किशनगढ़, एवं जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी- 2-टियर, एसी- 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। यात्रा से पहले यात्री ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस ट्रेन के संचालन से विशेषकर गुजरात, मध्य प्रदेश  और राजस्थान के हजारों उन यात्रियों को घर आने व जाने में सुविधा होगी जो दूसरे शहरों में रहकर नौकर, व्यवसाय व पढ़ाई कर रहे हैं।