रतलाम शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी गठित, छह उपाध्यक्ष और दस-दस महासचिवव सचिव बनाए गए
------------------------------------------
✍ सर्च इंडिया न्यूज, रतलाम।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रतलाम शहर (जिला) कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में 31 नेताओं को शामिल किया गया है। नगर निगम में उप नेता प्रतिपक्ष कमरूद्दीन कछवाय को संगठन महासचिव व चंद्रमोहन मेहता को कोषाध्यक्ष, सुजीत उपाध्याय को प्रवक्ता और रोहित मीणा को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष, दस महासचिव व दस ही सचिव बनाए गए है।
जानकारी के अनुसार शहर (जिला ) कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा द्वारा पिछले दिनों अपनी नवीन कार्यकारिणी अनुमोदन के लिए प्रदेश कांग्रेस को भेजी थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद नवीन कार्याकारिणी 30 अप्रैल 2026 को घोषित की गई। प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामते द्वारा कार्यकारिणी की सूचि जारी होने के बाद शहर कांग्रेस कार्यकतार्ओं में खुशी की लहर दौड़ गई और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्ति पदाधिकारियों को बधाई दी।
ये बनाए गए उपाध्यक्ष- रजनीकांत व्यास, यास्मीन शेरानी, अमरसिंह शेखावत, रामचंद्र धाकड़, नासिर कुरैशी व विजय उपाध्याय।
ये बनाए गए महासचिव- डॉ. मुस्तफा महूवाला, बसंत पंडया, हसमत उल्लाह शेख, हितेश पेमाल, गणेश यादव, अनिल भटनागर, सोनू व्यास, सलीम बागवान, रमेश चंद्र पोरवाल व हरविंदर सिंह नांदरा।
इन्हें बनाया गया सचिव- रवि वर्मा, ईश्वर सिंह गामड़, आसिफ अली अस्सू, मंजूबाला गुर्जर, इक्का बेलुत, देवेंद्र गुर्जर सरदाना, राधा प्रजापत, पवन सुयल, दिलीप कौशल चाकी व शाकिर अंसारी।
कांतिलाल भूरिया सहित 17 विशेष आमंत्रित सदस्य
पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया सहित 17 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। भूरिया के अलावा कांग्रेस नेता पारस सकलेचा, विनोद मिश्रा मामा, राकेश झालानी, महेंद्र कटारिया, सतीश पुरोहित, मुबारिक खान, जोएब आरिफ, केसरबाई, चंद्रप्रकाश पुरोहित, नरेंद्र जोशी, श्रीनिवास जाधव, शैलेंद्र सिंह अठाना, धर्मेंद्र मंडवारिया, साबिर भाई, देवचंद्र सांकला व भंवर सिंह शेखावत को भी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
Search india news Sep 22, 2026
- रतलाम के अलावा इंदौर, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, दाहोद, सीहोर , चित्तौड़गढ़...
Search india news Dec 5, 2025
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी भाषा में...
Search india news Nov 23, 2025
मेरी सफलता के पीछे रतलाम के रचनाकारों और उनके विचारों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान...
Search india news Feb 24, 2026
-----------------------------------------------------
Search india news Jun 24, 2026
-----------------------------------------------
Search india news Jul 26, 2026
0 सड़क दुर्घटना में टूट गई थी पैर की हड्डी 0 आठ माह से पैरो पर चल नहीं पा रहा था...
Search india news May 12, 2026
- एक सप्ताह में पारा 6.5 डिग्री का उछाल, रात में भी गर्म हवा व तपिश का दौर, रतलाम...
Search india news Oct 4, 2026
कलेक्टर ने कहा कि नामली उप मंडी को स्वतंत्र मंडी बनाने के संबंध में शासन स्तर पर...
Search india news Oct 16, 2025
जयपुर से शुक्रवार व ड़ॉ आम्बेडकर नगर से शनिवार को चलेगी
Search india news Dec 20, 2025
0 मंत्री चेतन्य कश्यप ने कहा कि अब्दुल से प्रेरणा लेकर खेले, ताकि खेल चेतना मेला...